हिमाचल में 28 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होगा। 29 और 30 जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, कुल्लू और चंबा में बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 30 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में धुंध पड़ने और शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।
उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 8.5, कल्पा - 3.6, मनाली - 2.2, कुफरी - 2.3, डलहौजी 1.4, शिमला 1.5, भुंतर 1.8, सोलन 1.2, पालमपुर 2.2, कांगड़ा 3.8, ऊना 5.0, धर्मशाला 4.2, मंडी 4.8 और हमीरपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।