इसके साथ ही सीएम ने आनी विश्राम गृह में छह और कमरे बनाने का एलान किया। इसके साथ ही आनी अस्पताल में 100 विस्तरों की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने नित्थर में स्थाई पुलिस चौकी स्थापित करने की घोषणा भी की।
साथ ही आनी खेल मैदान के लिए 80 लाख रुपये की राशी देने की घोषणा की। सीएम ने आनी में सब डिपो खोलने का भी एलान किया। मुख्यमंत्री ने गौ वंश को बचाने के लिए स्पर्श योजना के माध्यम से एनजीओ बनाने की घोषणा की। इस योजना पर डीसी कुल्लू काम कर रहे हैं। सीएम से मामले में सभी से सहयोग की अपील।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिला के उपमंडल आनी में पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह पर आयोजित परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुडि़या, माफिया के लिए होशियार और भ्रष्टाचार के लिए अटल हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।
सीएम ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए अटल हेल्प लाइन शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने खनन, वन और शराब माफिया पर लगाम कसने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।
भाजपा सरकार राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए वेबपोर्टल तैयार करेगी। जनता के सुझावों पर सरकार विचार करेगी। माफिया राज को संरक्षण मिलने की कोई गुंजाइश नहीं।
जलोड़ी पास में बनने वाली टनल से संबंधित रिपोर्ट सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को दी है। इस टनल पर करीब 1410 करोड़ रुपये लागत आएगी। छह माह में सभी औपचारिकताएं पूरी कर इस टनल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
इस सुरंग के बनने से आनी और निरमंड खंड के हजारों लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने में सुविधा होगी। सीएम ने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में स्कूल खोले गए हैं, वहां उपयुक्त स्टाफ और भवन की व्यवस्था की जाएगी।
हिमाचल में स्थापित उद्योगों में 80 प्रतिशत रोजगार हिमाचल के युवाओं को दिया जाएगा। पूर्व सरकार ने ने प्रदेश पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ रखा है, इसके बावजूद हिमाचल में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
आनी में सीएम जयराम ने कहा कि उड़ान योजना के तहत पीएम मोदी ने प्रदेश के 11 संपर्क हवाई मार्गों को जोड़ने की स्वीकृति प्रदान की है। इस से सड़क मार्ग से यात्रा समय में बचत के अलावा पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
योजना के तहत कसौली से शिमला, मनाली से कुल्लू, मंडी से धर्मशाला, कुल्लू और शिमला, नाथपा झाकड़ी से रामपुर, रामपुर से नाथपा झाकड़ी और शिमला, शिमला से कसौली, रामपुर और मंडी के लिए हेलीकाप्टर उड़ानें शुरू होंगी।
सीएम ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान पीएम मोदी से चर्चा की थी। हवाई जहाज से एक घंटे की उड़ान अथवा हेलीकॉप्टर से तीस मिनट की यात्रा के लिए प्रति सीट 2500 रुपये का किराया होगा। योजना में अभी तक 19 राज्यों को शामिल किया गया है।