इंडियन आइडल फेम-5 और प्रसिद्ध पार्श्व गायिका (रामलीला फेम) भूमि त्रिवेदी संगीतकार एवं निदेशक एआर रहमान के साथ गाने की इच्छा संजोए हुए हैं।
संगीत के क्षेत्र में वह एआर रहमान को भगवान के रूप में मानती हैं। अभी तक उन्हें एआर रहमान के साथ गाने का मौका नहीं मिल पाया है।
गुजरात के वड़ौदा की भूमि त्रिवेदी को संगीत के साथ-साथ कविताएं लिखने का भी शौक है।
बिलासपुर में चल रहे राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंचीं पार्श्व गायिका भूमि त्रिवेदी ने दिल के राज खोले।