पयर्टन विभाग और पवन हंस कंपनी की ओर से हेलीटैक्सी सेवा शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अब सिर्फ डीजीसीए की हरी झंडी का इंतजार है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम तक केंद्र की ओर से हेलीपोर्ट शुरू करने को लेकर लिखित में मंजूरी नहीं भेजी गई है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे संजौली उपनगर में बनाए गए हेलीपोर्ट से हेलीटैक्सी सेवा शुरू होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। नागर विमानन महानिदेशालय की ओर से अभी संजौली सहित रामपुर, बद्दी, मंडी और मनाली हेलीपोर्ट को शुरू करने की मंजूरी नहीं दी गई है। ऐसे में प्रदेश में तीस नवंबर से इन हेलीपोर्ट की शुरूआत अभी नहीं हो सकेगी। पयर्टन विभाग और पवन हंस कंपनी की ओर से हेलीटैक्सी सेवा शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अब सिर्फ डीजीसीए की हरी झंडी का इंतजार है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम तक केंद्र की ओर से हेलीपोर्ट शुरू करने को लेकर लिखित में मंजूरी नहीं भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही हेली टैक्सी को नये हेलीपोर्ट से शुरू कर दिया जाएगा। उधर, संजौली हेलीपोर्ट के अभी शुरू नहीं होने के चलते चंडीगढ़, धर्मशाला और कुल्लू जाने के लिए लोगों को जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे तक जाना होगा। संजौली, रामपुर, बद्दी और मंडी के कंगनीधार में नये हेलीपोर्ट बनाए गए हैं। इन हेलीपोर्ट के शुरू होने से प्रदेश में घूमने के लिए आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मनाली में सासे के हेलीपोर्ट को ही हेलीटैक्सी के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।