हिमाचल के 50 शहरी निकायों के 420 वार्डों में चुनाव होंगे। प्रदेश की 29 नगर परिषदों में 263 और 21 नगर पंचायतों के 157 वार्डों में मतदान कराया जाना है। छह नई नगर पंचायतों के 42 वार्डों में बाद में चुनाव होंगे।
राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक पचास शहरी निकायों के इन सभी 420 वार्डों में वोटर मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से करेंगे। इसके लिए करीब 450 ईवीएम की व्यवस्था की गई है।
कुछ वार्ड बड़े होंगे तो वहां पर दो-दो ईवीएम लगेंगी। चुनाव आयोग ईवीएम को स्टैंड बाय भी रखेगा ताकि कहीं कोई ईवीएम मतदान के दौरान खराब हो गई तो मतदान में कोई दिक्कत न हो।