फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक पर आधारित मतदान तय करेगा देश का भविष्य : शुक्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल ने बताया मतदान का महत्व, नए मतदाता किए गए सम्मानित
विज्ञापन

महासु युवक सांस्कृतिक मंडल के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में वीरवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में नए मतदाताओं को सम्मानित भी किया गया।

महासु युवक सांस्कृतिक मंडल चौपाल के कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ महासुवी नाटी की प्रस्तुति दी। शुक्ल ने युवा मतदाताओं से अपील की कि वह मताधिकार का उपयोग जानकारी, जिम्मेदारी, नैतिकता और संवेदनशीलता से करें। विवेक पर आधारित मतदान से ही नए भारत का भविष्य निर्धारित होगा। उन्होंने आग्रह किया कि नए मतदाता, मतदान के महत्व से अपने साथियों को भी जागरूक करें। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हर वर्ष आयोजन सभी नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। उन्होंने गत विधानसभा चुनाव में 75 फीसदी से अधिक मतदान के लिए लोगों को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम है वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम। इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी जानकी शुक्ला, राजभवन के सचिव राजेश शर्मा, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में वितरित किए मतदाता पत्र
कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुल्क ने पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को मतदाता पत्र वितरित किए। नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पोस्टर, सांग और वीडियो मेकिंग प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी किया। इसका आयोजन एक मार्च चलेगा। राज्यपाल ने पोल डे मानीटरिंग सिस्टम 2.0 का भी शुभारंभ किया। लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। राज्यपाल ने कहा कि 18 साल की आयु पूरी करने के बाद पहली बार मतदाता बने युवाओं के लिए यह उत्सुकता का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें