जिला प्रशासन, नेहरू युवा केंद्र और वरदान वरदान संस्था की ओर से रविवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त यूनुस ने किया। उन्होंने कहा कि हमें मतदान किसी भी लालच, जाति, धर्म, भाषा आदि के आधार पर नहीं करना चाहिए बल्कि बेहतर और योग्य नेता को जिताने के लिए करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का अहम योगदान होता है। हर नागरिक की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने मतों का प्रयोग करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस चुनाव में शिमला के युवा बढ़ चढ़ कर अपने मत का प्रयोग करेंगे।
नेहरू युवा केंद्र संगठन समन्वयक प्रभात कुमार ने कहा कि जागरूक युवा अपने मतों का प्रयोग करके एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सकते है। चुनाव में एक एक मत की अहमियत होती है। संजौली कालेज के छात्र अक्षय कुमार ने कहा कि सच्चे लोकतंत्र की भागडोर नागरिकों के हाथ में होता है।
वोट नहीं तो शिकायत का भी हक नहीं
अगर हम आज वोट नहीं करते है तो कल हमें यह शिकायत करने का हक नहीं है कि उसने काम नहीं किया। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सभी वोट कीमती है। इसीलिए सभी लोगों को विशेषकर युवाओं और महिलाओं को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में आईटीआई शिमला, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला, संजौली कालेज शिमला, जिले के अलग अलग इलाकों से आए नेहरू युवक केन्द्र के युवक मंडलों के करीब 300 युवकों ने हिस्सा लिया।
अतिरिक्त उपायुक्त यूनुस ने युवाओं को चुनाव में मतदान करने की औपचारिक शपथ दिलाई। युवाओं को शपथ दिलाई गई कि वे अपने मत का प्रयोग करेंगे और राष्ट्र तथा समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।