फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल्वो बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

Wed, 29 Jan 2020 10:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले भुंतर के कलैहली के पास मनाली से दिल्ली जा रही एक वॉल्वो बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। हादसा बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे के आसपास हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर वॉल्वो के चालक को गिरफ्तार कर दिया है। जानकारी के कलैहली के पास सड़क को पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। वहीं , एक अन्य मामला जिला कुल्लू के खडीहार में सामने आया है।

विज्ञापन


32 वर्षीय रूलदे राम पुत्र  प्राणनाथ गांव बनसु डाकघर खडीहार का पैर अचानक फिसल गया और गिरने के कारण घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया था जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वजह दिया है। वहीं, एक अन्य मामले में बंजार के तेगुबेहड़ से एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित किया। जिसकी पहचान 50 वर्षीय शेर सिंह निवासी भुंतर के रूप में हुई है।  पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें