फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में सांसद का चुनाव हार गए कोटगढ़ के विवेक

Mon, 04 Jul 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विवेक सिंघा
विज्ञापन
हिमाचल के विवेक सिंघा को ऑस्ट्रेलिया के ग्रीनवे शहर में एमपी इलेक्शन में हार का सामना करना पड़ा है। विवेक शिमला की उप तहसील कोटगढ़ की भुट्टी पंचायत के बखलैन गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता कैप्टन हंसराज सिंघा सेना से सेवानिवृत्त हैं। विवेक सिंघा साइंस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में सिडनी के ग्रीनवे शहर से चुनावी मैदान में थे।
विज्ञापन


अपने क्षेत्र से भी सोशल मीडिया में उन्हें हजारों शुभकामनाएं मिली। इसके लिए उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों का आभार प्रकट किया। ग्रीनवे में विवेक 14 वर्षों से वहां की नामी कंपनी में वित्त कार्य संभाल रहे हैं। सिंघा भारत में आईटी और एमबीए करने के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।

वे फॉक्सजीवन संस्था चला रहे हैं। इस संस्था को उनकी पत्नी मोनिका मिन्हास सिंघा संभालती हैं। शनिवार को वहां चुनाव हुए, जिसमें वह हार गए। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य फॉक्सवन बीमारी से ग्रस्त मरीजों के उपचार में मदद करना है। उनका सबसे छोटा तीन वर्षीय कुश इस बीमारी से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें