फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 लाख में बुकिंग: कालका से 108 यात्रियों को लेकर पहली बार शिमला पहुंची चार्टर्ड विस्ताडोम ट्रेन

Sun, 19 Dec 2021 07:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चंडीगढ़ के साइक्लिंग ग्रुप दिल से के सदस्य अमनदीप सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में सुबह के समय साइक्लिंग करने वालों का हमारा ग्रुप है। सबने टॉय ट्रेन से शिमला घूमने का प्रोग्राम बनाया। आईआरसीटीसी के जरिये 108 लोगों के लिए ट्रेन बुक की। यह पहली बार है जब इतने बड़े ग्रुप के लिए पूरी ट्रेन बुक हुई।
विज्ञापन
शिमला पहुंची चार्टर्ड ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक से होकर रविवार को पहली बार चार्टर्ड ट्रेन शिमला पहुंची। चंडीगढ़ के ‘दिल से साइक्लिंग ग्रुप’ ने इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी के जरिये करीब 2 लाख 15 हजार में यह पूरी ट्रेन बुक करवाई थी। ट्रेन सुबह 5.30 पर कालका से रवाना हुई और 10.30 पर शिमला पहुंची। शाम 4.50 पर ट्रेन शिमला से कालका लौट गई।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के साइक्लिंग ग्रुप दिल से के सदस्य अमनदीप सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में सुबह के समय साइक्लिंग करने वालों का हमारा ग्रुप है। सबने टॉय ट्रेन से शिमला घूमने का प्रोग्राम बनाया। आईआरसीटीसी के जरिये 108 लोगों के लिए ट्रेन बुक की। यह पहली बार है जब इतने बड़े ग्रुप के लिए पूरी ट्रेन बुक हुई है।

ग्रुप में ब्रिगेडियर, कर्नल, डॉक्टर, टीचर, बिजनेसमैन, स्टूडेंट्स सभी वर्गों के लोग और उनके परिजन शामिल हैं। कालका से शिमला आते हुए रेलवे की ओर से चायपान भी करवाया गया। लौटते हुए धर्मपुर में खाने का बंदोबस्त है। ट्रेन में पारदर्शी छत वाले 4 विस्ताडोम सीटी कोच, 2 डीलक्स एफसीजेड कोच और एक एफसीजेडएलआर कोच लगाया गया था।
विज्ञापन


टॉय ट्रेन का सफर और शिमला की सैर लाजवाब
चार्टर्ड ट्रेन से शिमला पहुंचने वाले ब्रिगेडियर पीटर वेबी, विक्रमजीत सिंह और अमरजीत सिंह संधू ने इस ट्रिप को जिंदगी का सबसे यादगार मौका बताया। उन्होंने कहा कि कालका से शिमला का टॉय ट्रेन का सफर और शिमला की खूबसूरत वादियों में घूमना उन्हें हमेशा याद रहेगा। जब भी मौका मिलेगा, इस तरह का ट्रिप दोबारा प्लान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें