फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM का कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला, बोले- दफ्तर में बैठने, षड्यंत्र रचने से नहीं चलता संगठन

Wed, 17 May 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पर बिना नाम लिए फिर हमला बोला है। उन्होंने कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय में बैठे रहने और षड्यंत्र रचने से कोई संगठन नहीं चलता।
विज्ञापन


अध्यक्ष को कार्यालय से निकलकर लोगों के बीच पहुंचना होता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कामकाज अभी तक सिर्फ दफ्तर से होता रहा है। संगठन की मौजूदा हालत पर चिंता जताते हुए सीएम ने कहा कि एक दूसरे के खिलाफ षड्यंत्र रचकर कोई बड़ा नहीं हो सकता है।

दफ्तर के कमरों में बैठकर संगठन चलाने से पार्टी का भला नहीं होगा। लोगों में पैठ बनाकर पार्टी मजबूत होगी। वीरभद्र सिंह ने कहा- मैं खुद पांच बार पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष रहा, लेकिन मैंने अपने समय में कभी ऐसे हालात बनने नहीं दिए।
विज्ञापन


सोलन के अर्की में मंगलवार को जनसभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों से आह्वान किया कि वे आगामी दिनों में होने वाले पीसीसी चुनाव पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें। संगठनात्मक चुनाव के लिए अपने-अपने आवेदन भी दें।

सीएम ने कहा कि भाजपा हमेशा अनाप-शनाप बयानबाजी कर उन्हें निशाना बनाती रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। भाजपा बदले की भावना से काम करती है जिसका जवाब चुनाव में लोग देंगे।
विज्ञापन

सीएम बोले - चाहने से नहीं, मेहनत से बनते हैं अध्यक्ष

अर्की से पहले राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के शपथग्रहण समारोह के बाद राजभवन में भी सीएम ने पीसीसी अध्यक्ष पर तंज कसा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के दोबारा अध्यक्ष बनने की इच्छा जताने के सवाल पर उन्होंने कहा चाहने से कुछ नहीं होता, उसके लिए मेहनत करनी भी जरूरी है।

पदाधिकारियों के कामकाज पर सीएम ने कहा कि ये चुनाव का वक्त है और चुनाव के समय में किसी के कामकाज का पोस्टमार्टम करना अच्छी बात नहीं है। विधानसभा चुनाव को सरकार तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें