केंद्र सरकार की तर्ज पर कारागार विभाग ने चल रही वार्डरों के 63 पदों की भर्ती से इंटरव्यू खत्म कर दिया है। विभाग की ओर से जारी बयान में अभ्यर्थियों को यह जानकारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कारागार आरएस भाटिया ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 17 अप्रैल 2017 को अधिसूचना जारी कर लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार न होने के निर्देश जारी किए थे।
इसी क्रम में सूबे में चल रही वार्डर के पदों की भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। भाटिया ने बताया कि 17 से 19 अप्रैल के बीच शिमला की पुलिस लाइन भराड़ी और मंडी की पंडोह व पुलिस लाइन धर्मशाला में शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई थी।