फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले, पहले बजट आने दो, फिर करेंगे बेरोजगारी भत्ते पर बात

Thu, 02 Mar 2017 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि बेरोजगारी भत्ते पर उतावलापन दिखाने की जरूरत नहीं है। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा है कि पहले बजट को आने दिया जाए, उसी के बाद बेरोजगारी भत्ते की बात की जाएगी।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह राज्यपाल आचार्य देवव्रत के बजट अभिभाषण के खत्म होने के बाद बुधवार को प्रदेश विधानसभा के परिसर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि यह बजट जनता के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

यह बजट कर्मचारियों के भी हित में होगा। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में नई दिल्ली के गुरमेहर कौर मामले पर सीएम वीरभद्र सिंह बोले - युद्ध में जब किसी की मौत होती है तो यह देश के लिए शहीद होता है। ऐसे व्यक्ति का सम्मान किरना चाहिए। कहा कि लड़ाई में हुई मौत को हिंसा में हुई मौत कहना ठीक नहीं है। 
विज्ञापन

धूमल की ओर इशारा कर बोले वीरभद्र, इनके रवैये पर निर्भर करेंगी बैठकें   

सीएम वीरभद्र सिंह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे तो नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल भी प्रदेश विधानसभा परिसार में उनके साथ खडे़ थे। सत्र में होने वाली बैठकों पर सीएम वीरभद्र सिंह बोले - सरकार चाहती है कि पूरी बैठकें हों और सही ढंग से कामकाज चले।

उन्होंने साथ में खडे़ नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल की ओर मजाकिया लहजे में इशारा किया और कहा कि यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि धूमल साहब का रवैया कैसे रहता है।

वीरभद्र हिमाचल के हितैषी, उचित निर्णय लेंगे : बाली

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हिमाचल के हितैषी हैं। वे इस मामले में उचित निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की नेतृत्व की राज्य सरकार बेरोजगारी भत्ते पर उचित फैसला लेगी। 

बेरोजगारी भत्ते को लेकर वीरवार को हंगामा होने के आसार

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन वीरवार को हंगामा होने के पूरे आसार हैं। बेरोजगारी भत्ते को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की है। संभावित है कि भाजपा विधायक परिवहन मंत्री जीएस बाली द्वारा उठाए गए बेरोजगारी भत्ते को लेकर मुख्यमंत्री से जवाबतलबी करेंगे।

वीरवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक इस मामले को लेकर रणनीति बनाएंगे। बजट सत्र के दूसरे दिन नियम 62 के तहत भाजपा विधायक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। भाजपा विधायक महेश्वर सिंह और गुलाब सिंह ठाकुर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे

विधायी कार्यों के तहत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश विनियोग विधेयक 2017 को पुर स्थापित करेंगे। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति को जांचने के लिए कई विधायक सरकार से सवाल करेंगे।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेमकुमार धूमल की सीट पर जाकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अन्य भाजपा विधायकों से भी उनकी सीट पर जाकर हाथ मिलाया। इस दौरान भाजपा विधायकों के साथ मुख्यमंत्री ने हल्का हंसी मजाक भी किया।

बुटेल ने की शांति से सदन चलाने की अपील
राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त होने के आधे घंटे बाद दोबारा शुरू हुई सदन की कार्यवाही से पहले विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने सभी सदस्यों से शांतिपूर्ण तरीके से सदन की कार्यवाही चलाने की अपील की। उन्होंने बजट सत्र में शामिल होने पर सभी सदस्यों का स्वागत भी किया।

बजट सत्र के पहले दिन नहीं आए दो मंत्री
हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया और वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी सदन में नहीं आए। इनके अलावा मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा नीरज भारती भी सदन में नहीं पहुंचे। ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने बताया तबीयत ठीक नहीं होने के चलते वे विधानसभा नहीं आ सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें