फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र के पीजीआई में हुए टेस्ट, इस दिन हो सकती है छुट्टी

Tue, 04 Sep 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मंगलवार को पीजीआई में टेस्ट किए गए हैं। रविवार और सोमवार को छुट्टी के कारण उनके टेस्ट नहीं हो पाए थे। अब अगर सभी टेस्ट रिपोर्ट सही पाई जाती हैं तो पीजीआई से बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन


फिलहाल उन्हें पीजीआई में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। सोमवार को वीरभद्र सिंह से मिलने के लिए उनकी बेटी और गुजरात मानवाधिकार आयोग की अध्यक्ष अभिलाषा सिंह पीजीआई पहुंचीं थी। उन्होंने पिता का कुशलक्षेम पूछा।

गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह शिमला आईजीएमसी से छुट्टी के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे लेकिन रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। पीजीआई में दो दिन की छुट्टी होने के कारण रविवार और सोमवार को उनके टेस्ट नहीं हो पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें