इस पर सुक्खू ने कहा कि यह मौका ऐसे मुद्दों पर चर्चा करने का नहीं है। इस वक्त सिर्फ महात्मा गांधी पर ही चर्चा होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टोपी पहनाने के बाद शॉल ओढ़ाई।
इस दौरान वीरभद्र सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा - अरे भई मुझ पर पट्टू डाल रहे हैं। वीरभद्र के ऐसा कहने पर मंच पर मौजूद कांग्रेसी नेता ठहाके लगाने लगे।