फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीए शिक्षकों के बारे में वीरभद्र ने कभी नहीं सोचा: जयराम

Wed, 06 Mar 2019 06:28 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर/थुनाग(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के थुनाग में जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोला। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह ने हिमाचल में जाते जाते विकास छेड़ा है। जिसको भाजपा सरकार पूरा कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने पीटीए का उदाहरण देते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह ने पीटीए की शुरुआत कि और कहते थे कि दिश इस माई बेबी, लेकिन इनके भविष्य के बारे में कभी नहीं सोचा। भाजपा इनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में काम कर रही है।

 

विज्ञापन

एक साल में केंद्र से 10 हजार करोड़ स्वीकृत हुए

पीटीए अध्यापकों को समकक्ष वेतन देने का एलान किया है। जो वीरभद्र सरकार को करना चाहिए था। सीएम ने थुनाग की जनसभा में सर्जिकल स्ट्राइक, हवाई स्ट्राइक और अभिनंदन के बहाने लोक सभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट भी मांगे।

सीएम ने एक बार फिर दावा किया है कि भाजपा प्रदेश की चारों सीटों जीतेगी। सीएम ने कहा है कि भाजपा ने आते ही विकास को गति दी है। एक साल में केंद्र से 10 हजार करोड़ हिमाचल के लिए स्वीकृत हुए हैं।

सीएम ने कहा कि आजादी के बाद अटल और अटल के बाद देश को मोदी जैसा नेतृत्व मिला है। जिसको बरकरार रखते हुए भाजपा प्रदेश की चारों सीटें मोदी की झोली में डालेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें