फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM से मिले मनकोटिया, चर्चाओं का बाजार गर्म

Wed, 13 May 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी कांगड़ा से कांग्रेस की सियासत में जबरदस्त दखल रखने वाले मेजर विजय सिंह मनकोटिया की मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से हुई लंबी मुलाकात खासी चर्चा में रही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के राज्य सचिवालय में पहुंचने के बाद ही मेजर विजय सिंह मनकोटिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उनसे मिलने गए। दोनों नेताओं में वन-टू-वन बात हुई।

हालांकि, इस गुफ्तगू के बाद मेजर मनकोटिया ने पत्रकारों से कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से केवल पर्यटन विकास एवं सिविल एविएशन पर ही चर्चा हुई।

उधर, सियासी गलियारों में बाली प्रकरण के बाद इस मुलाकात के अलग ही मायने निकाले जा रहे हैं। शाहपुर से पूर्व विधायक और वीरभद्र सरकार में मंत्री रहते हुए तीखे तेवर अपनाने वाले मेजर विजय सिंह मनकोटिया वर्तमान में राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाली की रोजगार यात्रा पर खामोश रहे मनकोटिया

मनकोटिया ने कहा कि सीएम से हिमाचल की राजनीति पर उनकी कोई बात नहीं हुई। परिवहन मंत्री जीएस बाली की लक्ष्य बेरोजगार यात्रा पर मेजर ने कोई बात करने से इंकार किया।

उन्होंने कहा कि इस बारे में उनकी मुख्यमंत्री से भी कोई बात नहीं हुई। उन्हें नहीं मालूम कि बाली का यह किस तरह का कार्यक्रम है। यह उनका व्यक्तिगत मसला है।

आज पत्रकार वार्ता करेंगे मेजर
मेजर विजय सिंह मनकोटिया बुधवार को शिमला के आशियाना में 11:30 बजे पत्रकार वार्ता करेंगे। मनकोटिया ने कहा कि यह वार्ता केवल पर्यटन विकास और सिविल एविएशन पर ही होगी। इस पर बताने को बहुत कुछ है। सब इसी वार्ता में बताएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें