विश्वकप के मैच खेलने आई न्यूजीलैंड की टीम मंगलवार को धर्मगुरु दलाई लामा से मिलेगी। मंगलवार सुबह के समय न्यूजीलैंड की टीम होटल से धर्मगुरु के निवास के लिए जाएगी। दलाईलामा टीम के खिलाड़ियों के साथ मिलने के बाद प्रवचन भी देंगे। पूर्व में भी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के दौरान खिलाड़ी धर्मगुरू से मिलने जाते रहे हैं। कई बार धर्मशाला में आईपीएल मैचों के दौरान दलाईलामा ने क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद भी दिया है।