परमार ने कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री को नसीहत दी है कि वह पानी के मुद्दे पर राजनीति न करें। उन्होंने कहा कि मुकेश जनता को यह भी तो बताएं कि आखिर उनकी सरकार ने पांच साल तक क्या किया।
उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार की नाकामी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है और मुकेश अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर पूर्व सरकार ने पांच साल शिमला के लिए कुछ किया होता तो ऐसे हालात ही पैदा नहीं होते।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से माननीय उच्च न्यायालय ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की तारीफ की है उससे स्पष्ट है कि सरकार संजीदगी से इस समस्या से बखूबी निपट रही है।