फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के गांवों में आबादी देह भूमि में रहने वाले ग्रामीणों को मिलेगा स्वामित्व

Tue, 30 Nov 2021 11:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश आबादी देह बिल को मंत्रिमंडल ने मंगलवार को चर्चा के बाद मंजूरी दे दी है। इस बिल को अब विधानसभा के  शीत सत्र में पारित करने को प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कि राज्य के गांवों में करीब नब्बे फीसदी लोगों के कब्जे जमीन पर रह रहे हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के गांवों में आबादी देह भूमि में रहने वाले ग्रामीणों को  शीघ्र ही स्वामित्व मिलेगा। अभी तक ऐसी भूमि में रहने वाले लोगों को स्वामित्व नहीं मिल सकता था और न ही उनको आवास बेचने और खरीदने का अधिकार था। हिमाचल प्रदेश आबादी देह बिल को मंत्रिमंडल ने मंगलवार को चर्चा के बाद मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


इस बिल को अब विधानसभा के  शीत सत्र में पारित करने को प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कि राज्य के गांवों में करीब नब्बे फीसदी लोगों के कब्जे जमीन पर रह रहे हैं। कई आबादी देह जमीन पर कब्जा करके मकानों में कई पुश्तों से रह रहे हैं, परंतु उनको मालिकाना हक नहीं रहता है। ऐसे मामलों का रिकॉर्ड राजस्व विभाग के  पास भी नहीं होता।  राजस्व विभाग के अधिकारी बताते हैं कि ऐसी जमीन पर कब्जे को लाल लकीर भी कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें