फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में एक संक्रमित की मौत, 29 विद्यार्थियों समेत 102 पॉजिटिव मरीज

Tue, 30 Nov 2021 10:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई, जबकि 29 विद्यार्थियों समेत 102 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ताजा मामलों के साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 834 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश 102 लोगों के कोरोना टेस्ट की  रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  ताजा मामलों के साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 834 हो गई है। उधर, 49823 लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज जबकि 4643 लोगों को पहली डोज लगाई गई। इसके साथ ही प्रदेश में दूसरी डोज लगवाने वालों की कुल संख्या 51,69,628 हो गई है। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के 29 विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


सोमवार को भी नवोदय स्कूल के पांच बच्चे संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए अन्य बच्चों की सैंपलिंग की थी। इसमें मंगलवार को 29 बच्चे पॉजिटिव आए हैं। स्कूल में संक्रमितों का आंकड़ा 34 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल पहुंच कर सभी संक्रमित बच्चों को आइसोलेट कर दिया है। उनकी विशेष देखभाल और निगरानी की जा रही है। उपायुक्त मंडी और सीएमओ ने स्कूल पहुंच कर व्यवस्था की जांच की। मंगलवार को जिलेभर से 402 सैंपल की मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें