फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्नू की धमकी पर विक्रमादित्य का बयान: बोले- राष्ट्रवाद के मुद्दे पर सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं

Sat, 26 Mar 2022 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधायक विक्रमादित्य को एसएमएस के माध्यम से पन्नू का संदेश जैसे ही पहुंचा, उसके तुरंत बाद उन्होंने इसका जवाब भी दे दिया। विक्रमादित्य ने लिखा कि शिमला, हिमाचल प्रदेश और भारत में केवल एक ही झंडा लहराया जाएगा और वह केवल तिरंगा है। 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हमारे सरकार और मुख्यमंत्री के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रवाद के मसले पर हम चट्टान की तरह उनके साथ हैं। विक्रमादित्य ने कहा कि एक बार मेसेज करने की भूल कर ली, अगली बार सोच समझ कर करना। 

विज्ञापन


विधायक विक्रमादित्य को एसएमएस के माध्यम से पन्नू का संदेश जैसे ही पहुंचा, उसके तुरंत बाद उन्होंने इसका जवाब भी दे दिया। विक्रमादित्य ने लिखा कि शिमला, हिमाचल प्रदेश और भारत में केवल एक ही झंडा लहराया जाएगा और वह केवल तिरंगा है। मुख्यमंत्री तो बहुत दूर की बात है, पहले आपको हमारे जैसे राष्ट्रवादी युवाओं से निपटना पड़ेगा। आप हमें विपक्ष का विधायक होने के नाते यह संदेश देने की भूल तो नहीं कर रहे। विक्रमादित्य ने पन्नू के एसएमएस के बाद दिए जवाब को सोशल मीडिया में शेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें