फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीएम को फंसाने की साजिश, धूमल है मास्टरमाइंड'

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमादित्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को फंसाने की कोशिश के पीछे मास्टर माइंड पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर हैं। इनके इशारे पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली मुख्यमंत्री को फंसाने में लगे हैं। इन नेताओं की यह कोशिश कभी सफल नहीं होगी। मुख्यमंत्री के खिलाफ पहले भी कई झूठे मामले चलाए गए।
विज्ञापन


इनमें उन्हें क्लीन चिट मिली है। इस मामले में भी क्लीन चिट मिलेगी। युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है, तब से भाजपा सिंगल एजेंडा पर मुख्यमंत्री को टारगेट कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ सीडी और कत्था मामले में केस बनाया।

दायरे में रहकर ही काम करना चाहिए

कई मामलों में धूमल ने अपने चहेते एसएम कटवाल का सहारा लिया। कहा कि मुख्यमंत्री का मामला सुप्रीमकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट रेफर हो गया है। मामला कोर्ट के विचाराधीन होने पर इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री के साथ है। भाजपा के इस षड्यंत्र का जवाब राजनीतिक तौर पर दिया जाएगा।

विक्रमादित्य ने कहा कि सभी को अपने संवैधानिक पद के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। चाहे राज्यपाल हों या फिर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। हालांकि, उन्होंने प्रदेश हित में चार मुख्य एजेंडों पर काम करने की सराहना की। कहा कि गो रक्षा और प्रदेश को नशे से मुक्ति और जैविक खेती मामले जनहित में हैं, लेकिन आने वाले समय में पद का कोई भी दुरुपयोग कर सकता है।
विज्ञापन

शिमला रैली से देंगे भाजपा को मुंहतोड़ जवाब : विक्रमादित्य

हिमाचल में भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार के खिलाफ चलाए अभियान का मुंहतोड़ जवाब देने को प्रदेश युवा कांग्रेस जिला स्तर पर रैलियां करेगी। इसकी शुरुआत 16 नवंबर को शिमला के चौड़ा मैदान से होगी। इसमें प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू शामिल होंगे। इसके बाद अन्य जिलों में रैलियां की जाएंगी।

युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक हलचल पर उन्होंने एक सप्ताह पहले युवा पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें भाजपा की ओर से चलाए जा रहे अभियान का जवाब देने को रणनीति बनाई गई। रैली में केंद्रीय नेताओं को शामिल होने का पत्र भेजा है।

पंचायत चुनाव में युवाओं को मौका
हिमाचल में दिसंबर-जनवरी में पंचायत चुनाव होने हैं। युवा कांग्रेस ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में संगठन से जुड़े युवाओं को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस तैयार है।

चिकन सस्ता, दालें मंहगी
विक्रमादित्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले जनता को आश्वस्त किया था कि अब अच्छे दिन आने हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। हालत यह है कि प्रदेश में चिकन सस्ता और दालें महंगी हो गई हैं। युकां महंगाई के इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें