विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार के प्रयासों से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा कोष (सीआरआईएफ) के तहत प्रदेश को 293.36 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू के मार्गदर्शन और विभाग के प्रयासों से शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र से यह धनराशि स्वीकृत हुई है। स्वीकृत कार्यों में शिमला में 52 किलोमीटर टिक्कर-जरोल-गहन-ननखड़ी-खमाडी सड़क के उन्नयन के लिए 54.87 करोड़ रुपये, हमीरपुर में 20 किलोमीटर सुजानपुर टीहरा-संधोल सड़क के लिए 41.10 करोड़ रुपये, हमीरपुर में 37 किलोमीटर नवगांव-बेरी सड़क के लिए 79.25 करोड़ रुपये, कांगड़ा में गज खड्ड पर 828 मीटर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के लिए 86.34 करोड़ रुपये तथा मंडी में 9.6 किलोमीटर बखरोट-करसोग-सनारली-सैंज सड़क के उन्नयन के लिए 31.80 करोड़ रुपये की धनराशि शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल के पांच सड़कों को एनएच बनाने का मामला केंद्र से उठाया है।
बड़े भाई अनुराग का आभार, इमरजेंसी एक्टर्स भी लाए 3-4 प्रोजेक्ट
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह अकेले के प्रयास नहीं हैं। सरकार और सबके सहयोग से से हुआ है। हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने भी प्रोजेक्ट लाने में प्रयास किए होंगे, उनका भी धन्यवाद। हिमाचल के सांसद केंद्र में जाकर हिमाचल के लिए प्रोजेक्ट लाएं। इमरजेंसी एक्टर्स को भी दो-चार प्रोजेक्ट लाने चाहिए।