फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: खमाड़ी-टिक्कर सड़क को 50 करोड़ मंजूर, एनएच को जोड़ने वाली सड़कों के लिए मांगे 150 करोड़

Fri, 28 Jun 2024 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

लोक निर्माण निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार देर शाम नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर यह मामला उठाया। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने जिला शिमला में केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत खमाड़ी-टिक्कर सड़क के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। लोक निर्माण निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार देर शाम नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर यह मामला उठाया। उन्होंने प्रदेश की विभिन्न सड़क परियोजनाओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान शिमला-मटौर फोरलेन बनाने पर पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


विक्रमादित्य ने गडकरी को फोरलेन, नेशनल हाईवे और अन्य सड़क परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए हिमाचल आने का न्योता दिया। इस पर गडकरी ने जल्द हिमाचल आने की हामी भरी है। विक्रमादित्य सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़कों की मरम्मत के लिए 150 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानसून को ध्यान में रखते हुए यह धनराशि जरूरी है।

उन्होंने मंडी जिले में कमांद-कटौला और चैलचौक-पंडोह सड़कों के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए एनएचएआई को पहले से प्रस्तुत 30 करोड़ रुपये के अनुमानों को भी शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह किया। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में यह सड़कें महत्वपूर्ण हैं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री के साथ शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग को टू-लेन की बयि फोरलेन के रूप में निर्मित करने का मामला पहले ही उठाया है।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों को एक समान उन्नयन के लिए एनएचएआई की संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया। ड्राफ्ट एनुअल प्लान में परियोजनाएं शामिल करने का आग्रहविक्रमादित्य ने सड़क संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं को 2024-25 को डाफ्ट एनुअल प्लान में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं वार्षिक मसौदा योजना (ड्राफ्ट एनुअल प्लान) से हटा दी गई हैं।

कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 के एक हिस्से के सुधार के लिए केंद्रीय मंत्रालय की प्रस्तुत 70 करोड़ रुपये की अनुमति राशि भी लंबित है। केंद्रीय मंत्री ने इसे जल्द जारी करने की बात कही। अगस्त में मणिमहेश यात्रा के लिए मांगी स्वीकृति उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अगस्त में मणिमहेश यात्रा को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। प्रमुख अभियंता एनपी सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश कपूर बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें