फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर-छोटा शिमला सड़क होगी चौड़ी, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 85 लाख रुपये से सड़क चौड़ी करने का काम शुरू
विज्ञापन

लोनिवि ने चिन्हित किए सड़क के तंग प्वाइंट
हिल साइड पर कटिंग कर चौड़ी होगी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सर्कुलर रोड की तर्ज पर छोटा शिमला-विकासनगर सड़क भी अब चौड़ी की जाएगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 85 लाख रुपये खर्च कर इस सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर तंग जगहों को चिन्हित कर इन्हें चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पांच सौ मीटर लंबी इस सड़क पर अभी कई मोड़ तंग हैं। इससे दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पा रही है। सुबह शाम सचिवालय के लिए इस सड़क मार्ग पर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। कई बार तंग सड़क पर जाम भी लगता है। ऐसे में इस सड़क के तंग हिस्सों को चौड़ा किया जा रहा है। सड़क पर पहाड़ी की तरफ खुदाई कर डंगे लगाए जाएंगे। इससे इन जगहों पर सड़क एक से दो मीटर तक चौड़ी होेगी। ब्रॉकहॉस्ट चौक पर भी लोक निर्माण विभाग से रिटेनिंग वॉल लगाकर सड़क को डेढ़ से दो मीटर तक चौड़ा कर दिया है। हालांकि, सड़क पर देवदार के कई हरे पेड़ भी खड़े हैं जिनसे सड़क तंग है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ी की जा रही है। इसका काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें