सदर विधानसभा क्षेत्र के बसदेहड़ा निवासी क्रिकेटर सिद्धार्थ की ऊना के इंदिरा स्टेडियम में की गई कड़ी मेहनत का फल विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दौरान मिला। सिद्धार्थ विजय हजारे ट्रॉफी के अंतिम मैच में जीत के सूत्रधार बने। उन्होंने उतिम मैच के दौरान जरूरत के समय गेंदबाजी कर विकेट झटके। सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि रणजी खेलने के लिए वह मैदान में फिर से अभ्यास के लिए जुट जाएंगे। ट्रॉफी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक का विकेट झटकना उनके लिए टर्निंग प्वाइंट रहा है।
इसी विकेट के साथ हिमाचल का फाइनल का रास्ता हुआ। कहा कि उनके कोच द्वारा दिए गए टिप्स उनके लिए काफी सहायक सिद्ध हुए। रणजी ही अगला लक्ष्य रहेगा। सिद्धार्थ ने बताया कि एचपीसीए की तरफ से प्रतियोगिता से पूर्व करवाए गए प्रशिक्षण का लाभ मिला है। हिमाचल की यह जीत निश्चित तौर पर युवाओं को क्रिकेट जगत से जोड़ेगी। यह जीत उनके लिए बेहद खास है।