फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vigilance: आउटसोर्स कर्मियों से पैसे लेने की शिकायत पर विजिलेंस की दबिश, साढ़े तीन लाख रुपये बरामद

Sun, 24 Jul 2022 11:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

विजिलेंस टीम ने शुक्रवार रात को दबिश देकर सर्किट हाउस में ठहरे निजी कंपनी के मैनेजर से साढ़े 3 लाख रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज चंबा में आउटसोर्स कर्मचारियों से रिटेंशन मनी के रूप में पैसे लेने की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने दबिश देकर सर्किट हाउस के कमरे में ठहरे निजी कंपनी के एक मैनेजर से साढ़े तीन लाख की नकदी कब्जे में ली है। शुक्रवार आधी रात को हुई इस कार्रवाई में मेडिकल, आबकारी एवं कराधान और विजिलेंस के अधिकारी शामिल रहे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज चंबा में निजी कंपनी की ओर से ठेके पर रखे आउटसोर्स कर्मचारियों से प्रबंधन की ओर से 10 से 15 हजार रुपये रिटेंशन मनी के रूप में लेने की सूचना विजिलेंस को मिली। जानकारी मिली की कंपनी का मैनेजर सर्किट हाउस चंबा में रुका है। विजिलेंस ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ संपर्क साधा। इसके बाद बीती शुक्रवार रात को दबिश देकर सर्किट हाउस में ठहरे कंपनी के मैनेजर से साढ़े 3 लाख रुपये नकद बरामद किए।

डीएसपी विजिलेंस अजय कपूर ने बताया कि गुप्त सूचना पर संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा में आउट सोर्स कर्मचारियों से की गई वसूली की वैद्यता के बारे में जांच की जाएगी।  मेडिकल कॉलेज चंबा के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि विजिलेंस की टीम के आग्रह पर उनके साथ मेडिकल ऑफिसर भेजे गए थे। कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों से किसी प्रकार की वसूली नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें