फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस: पूर्व आईएएस अफसर पर शपथपत्र के नाम पर फर्जीवाड़े में केस दर्ज

Sat, 14 May 2022 01:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पूर्व आईएएस अधिकारी पर आरोप है कि अपने भवन के साथ लगती जमीन के मालिकों के नाम से पहले ही शपथपत्र तैयार किए। इसके बाद उनके जाली हस्ताक्षर कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार में बड़े पदों पर रहे एक पूर्व आईएएस अधिकारी पर शपथपत्र के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि अधिकारी ने नगर निगम में भवन का नक्शा पास करवाने के लिए साथ लगती जमीन (भवन) के मालिकों के झूठे शपथपत्र दिए हैं। वह शिमला के पटयोग में भवन बना रहे थे। नक्शा पास करवाने के लिए भूमि का शपथपत्र जरूरी होता है।

विज्ञापन


आरोप है कि अधिकारी ने अपने भवन के साथ लगती जमीन के मालिकों के नाम से पहले ही शपथपत्र तैयार किए। इसके बाद उनके जाली हस्ताक्षर कर दिए। विजिलेंस ने पूर्व आईएएस अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस थाने में दो मई, 2022 को इस बाबत एफआईआर नंबर 1/22 दर्ज की है। न्यू शिमला निवासी एक महिला ने विजिलेंस में अधिकारी के खिलाफ यह शिकायत की है। उल्लेखनीय है कि भवन का नक्शा तब तक पास नहीं होता है, जब तक साथ लगते जमीन के मालिकों को कोई आपत्ति नहीं होती है। इसी को लेकर शपथपत्र लिया जाता है। इसके बिना नक्शा पास नहीं किया जा सकता है। 

घटिया निर्माण सामग्री के सैंपल जांच के लिए जुन्गा भेजे 
ठियोग में अनुसूचित जाति और जनजाति हॉस्टल में घटिया निर्माण की शिकायत पर भी विजिलेंस ने जांच शुरू की है। जांच टीम ने मौके पर जाकर सैंपल जुटाए हैं। अब इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला जुन्गा भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार को करोड़ों का फायदा देने के लिए घटिया निर्माण कार्य किया गया है। उधर, नाहन मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया के एचओडी के खिलाफ भी बिना लिखित सूचना दिए प्राइवेट अस्पताल में सेवाएं देने के मामले में विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें