फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

181 सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों की आई शामत

Sun, 18 Nov 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो ने विभिन्न विभागों में तैनात 181 सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ संबंधित विभागों से जांच की मंजूरी मांगी है। ब्यूरो की ओर से यह कदम केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में किए गए संशोधन के बाद उठाया गया है।

विज्ञापन


संशोधन के चलते अब किसी भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस को जांच से पहले संबंधित विभाग से सरकार के जरिये अनुमति लेनी पड़ेगी। इसके चलते हिमाचल में जिन अफसरों के खिलाफ जांचें चल रही थीं, उन पर ब्रेक लग गया था। अब उनके खिलाफ जांच को आगे जारी रखने के लिए संबंधित विभागों से अनुमति लेने के लिए पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन

अभी तक विजिलेंस ब्यूरो को किसी भी जांच के लिए सिर्फ सरकार से अनुमति लेनी होती थी। प्रारंभिक जांच के बाद वह मामला दर्ज करने के लिए भी सरकार से अनुमति लेती थी। लेकिन अब सरकार के बजाय संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विभाग से यह मंजूरी लेनी होगी।

चूंकि विभागों में तैनाती के दौरान उनके कथित भ्रष्टाचारी कार्यों पर कभी कार्रवाई नहीं होती थी। जिसकी वजह से बाहरी एजेंसियां या आम लोग शिकायत कर विजिलेंस जांच कराते थे।

लेकिन अब अगर विभाग इनकार कर देता हैं तो कर्मचारी-अधिकारी के खिलाफ चल रही जांच ब्यूरो को बंद करनी पड़ जाएगी। साथ ही नई जांच करने से पहले भी विभाग की मंजूरी लेनी जरूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें