फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में तत्कालीन वन खंड अधिकारी पर कोर्ट में चार्जशीट दायर

Tue, 29 Dec 2020 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश किन्नौर एट रामपुर की अदालत में विजिलेंस ने तत्कालीन वन खंड अधिकारी वाइल्ड लाइफ के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में चार्जशीट दायर की है। किन्नौर के कटगांव ब्लॉक के तत्कालीन अधिकारी पर शिकायतकर्ता ने 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और बैंक खाते में पहले 10 हजार और फिर 20 हजार रुपये डलवाने की विजिलेंस से शिकायत की थी। 

विज्ञापन


विजिलेंस को जनवरी 2014 में शिकायत मिली थी कि कटगांव में शिकायतकर्ता ने कायल के पेड़ की अवैध कटाई की थी। मामला निपटाने को तत्कालीन वन खंड अधिकारी सुरेश चंद ने अनिल कुमार से 80 हजार रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अपने भाई के दाह संस्कार के उद्देश्य से पंचायत की अनुमति से कायल का पेड़ काटा था।

इसके अलावा आरोपी अधिकारी ने नियमों के अनुसार फेलिंग की सूचना देने के एक सप्ताह के भीतर रेंज अधिकारी को नुकसान की रिपोर्ट नहीं दी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से आरोपी अधिकारी के साथ की गई टेलीफोनिक रिकॉर्डिगिं को पुन: प्राप्त किया गया और आवाज मिलान के लिए एसएफएसएल भेजा गया।
विज्ञापन


चार्जशीट दाखिल करने से पहले सक्षम अधिकारी से अभियोजन स्वीकृति ली गई है। उधर, डीएसपी विजिलेंस किन्नौर राजीव मेहता ने बताया कि अवैध पेड़ कटान मामले में रिश्वत लेने के वाले पूर्व अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें