फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी से मिलीं स्टोक्स, कहा सरकार को कोई खतरा नहीं

Mon, 18 Apr 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स
विज्ञापन
हिमाचल सरकार की नंबर टू मंत्री विद्या स्टोक्स ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रही सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने हाईकमान के पास जाकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में आस्था जताते हुए हिमाचल सरकार को स्थिर बताया।
विज्ञापन


बताया कि हिमाचल सरकार को अस्थिर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। विधानसभा के सत्र के दौरान भी भाजपा ने सदन की कार्यवाही में कई बार व्यवधान डाला। स्टोक्स ने सोनिया गांधी को आश्वस्त किया कि हिमाचल में सभी कांग्रेस विधायक और मंत्री एकजुट हैं।

सरकार को किसी भी तरह का खतरा नहीं है। स्टोक्स ने सोनिया गांधी को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने सोनिया गांधी को प्रदेश में आने का न्योता भी दिया। विद्या स्टोक्स हिमाचल सरकार में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बाद सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं।
विज्ञापन


स्टोक्स बीते वक्त में वीरभद्र सिंह के विरोधी खेमे में भी रह चुकी हैं। लेकिन अब स्टोक्स पूरी तरह से मुख्यमंत्री के पक्ष में खड़ी रहती हैं। बीते दिनों ही स्टोक्स ने बयान देकर कहा था कि वीरभद्र सिंह सातवीं बार भी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने डिप्टी सीएम को लेकर छिड़ी बहस को भी सिरे से नकारा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें