फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की बागवानी व आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स की बुधवार सुबह 9.00 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है। मंत्री ने डॉक्टरों को पीठ दर्द की शिकायत बताई। डॉक्टरों ने उनके कुछ टेस्ट करवाए और अल्ट्रासाउंड में पाया गया है कि मंत्री को अपेनडिक्स अटैक हुआ है।
विज्ञापन


जहां अपेनडिक्स है उसके आसपास गोला सा बन गया है जिस वजह से उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। उन्हें अस्पताल के स्पेशल वार्ड नंबर 633 में रखा गया है। पीलिया के अंदेशे को लेकर भी उनका टेस्ट किया गया, लेकिन रिपोर्ट ठीक पाई गई।
विज्ञापन

सीएम और बाली पहुंचे अस्पताल

अस्वस्थ होने की सूचना के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुबह करीब 11.00 बजे अस्पताल जाकर विद्या स्टोक्स का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें आराम करने की सलाह दी। इसके बाद परिवहन मंत्री जीएस बाली ने भी विद्या स्टोक्स का हाल जाना।

उधर, चिकित्सा अधिकारी प्रशासन आईजीएमसी डा. साद रिजवी ने कहा कि आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनका उपचार चल रहा है वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें