हिमाचल की बागवानी व आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स की बुधवार सुबह 9.00 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है। मंत्री ने डॉक्टरों को पीठ दर्द की शिकायत बताई। डॉक्टरों ने उनके कुछ टेस्ट करवाए और अल्ट्रासाउंड में पाया गया है कि मंत्री को अपेनडिक्स अटैक हुआ है।
जहां अपेनडिक्स है उसके आसपास गोला सा बन गया है जिस वजह से उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। उन्हें अस्पताल के स्पेशल वार्ड नंबर 633 में रखा गया है। पीलिया के अंदेशे को लेकर भी उनका टेस्ट किया गया, लेकिन रिपोर्ट ठीक पाई गई।