फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विक्ट्री टनल से संजौली तक 5 जगह चौड़ा होगा सर्कुलर रोड, खर्च होंगे 122 करोड़

Fri, 29 Nov 2024 10:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

शिमला में विक्ट्री टनल से संजौली तक सर्कुलर सड़क को पांच स्थानों पर चौड़ा किया जाएगा। 
विज्ञापन
शिमला शहर । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में विक्ट्री टनल से संजौली तक सर्कुलर सड़क को पांच स्थानों पर चौड़ा किया जाएगा। इस पर 122 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना का उद्देश्य शिमला के प्रमुख स्थानों पर यातायात के दबाव को कम करना और आवाजाही को सुगम बनाना है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना में पंचायत भवन से पशु चिकित्सालय के पास जहां से कृष्णानगर के लिए सड़क जाती है वहां से सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा बैम्लोई के पास जहां से केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के लिए सड़क जाती है उसे भी सुधारा जाएगा।

विज्ञापन


छोटा शिमला पार्किंग के पास के जंक्शन पर भी सुधार कार्य किया जाएगा। इसके अलावा छोटा शिमला बाजार में लक्ष्मी नारायण मंदिर तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा। सचिवालय से संजौली की ओर तथा संजौली चौक पर भी सड़क चौड़ी की जाएगी। चौक से दुकानों को खाली करवाकर उन्हें नए बनाए कांप्लेक्स में स्थानांतरित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सर्कुलर रोड को 8 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस परियोजना पर 122 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 20,882.53 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

यह भूमि 12 गांवों और 378 खसरा नंबरों में फैली हुई है। इस प्रक्रिया से 68 परिवार और लगभग 350 लोग प्रभावित होंगे। छोटा शिमला, इंजनघर, बैनमोर, नवबहार, ब्राकहास्ट और चलौंठी के 80 लोगों ने इस परियोजना को लेकर खिलाफ आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। चौड़ा मैदान, अपर कैथू, ताराहल, लक्कड़ बाजार और ऑकलैंड के 36 लोगों ने सुझाव एसडीएम भानु गुप्ता के समक्ष रखे हैं। कृष्णानगर, बैम्लोई, कालीबाड़ी, यूएस क्लब और जाखू के 25 लोगों ने भी आपत्तियां दर्ज करवाई हैं।
विज्ञापन


 

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।-प्रवीन वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें