फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सलमान खान पर तोगड़िया का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिट एंड रन केस में सलमान खान को जमानत मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बड़ा बयान दिया है। तोगड़िया ने कहा कि बिना सबूत साध्वी प्रज्ञा जेल के भीतर हैं तो सलमान खान साक्ष्य होने पर भी बाहर हैं। ऐसे में हिंदुओं का भारत की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठना वाजिब है। तोगड़िया ने यह बात सलमान खान की सजा के मामले में कही।
विज्ञापन


मोदी पर भी बरसे- शिमला में तोगड़िया ने कहा कि केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार कश्मीर से बाहर किए हिंदुओं की वापसी का एक्शन प्लान घोषित करे। कहा, मोदी सरकार को सत्तासीन हुए एक साल हो रहा है। यह समय कम नहीं होता। केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकारों को विस्थापितों की कश्मीर वापसी का समय तय करना चाहिए। रविवार को तोगड़िया सरस्वती विद्या मंदिर विकासनगर शिमला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
Trending Videos

'जिहादियों की छाती पर पैर रखकर घर दिलाएंगे'

तोगड़िया ने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर की मुफ्ती सरकार को टाइम बाउंड होना होगा। विश्व हिंदू परिषद की पचासवीं जयंती का उत्सव अपने ही घर से निकाले गए कश्मीरियों की घर वापसी तक नहीं मनाया जा सकता। उत्सव तो तब मनेगा, जब जिहादियों की छाती पर पैर रखकर हिंदुओं को उनके घर दिलाएंगे। कश्मीरी हिंदू को जिस घर से निकाला, उसी में जाएगा। यह गिलानी या मसर्रत अली तय नहीं करेंगे, हिंदू खुद तय करेगा। इस मौके पर रुकमणि भारती, रजनी ठुकराल, बंशी पुरी जी महाराज आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अजय श्याम ने किया।

अयोध्या में हर हाल में बनेगा राम मंदिर- तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हर हाल में होगा। अगर चाहेंगे तो भी बनेगा, नहीं चाहेंगे तो भी छाती पर पैर रखकर मंदिर बनाएंगे। 2000 वर्षों से हिंदू हट रहा है, कट रहा है और लुट रहा है। अब हिंदू एकजुट होगा तो एक दिन लाहौर और रावलपिंडी पर भी भगवा लहराएगा।
विज्ञापन

अलगाववादी पाकिस्तान के एजेंट

तोगड़िया ने कहा कि कश्मीर के अलगाववादी पाकिस्तान के एजेंट हैं। अगर किसी को उनकी बात भड़काऊ लगती है तो वह भारत और हिंदुओं का ही दुश्मन है। भारत में लव जिहाद बर्दाश्त नहीं होगा और न ही यहां किसी की चार बीवियां होंगी। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में बदलाव कर इसे हिंदू राष्ट्रवाद बनाने की जरूरत है।

अहमद मियां! वापस आओ, बाबू लाल पटेल हो जाओगे- तोगड़िया ने कहा कि पटेलों के वंशज अहमद पटेल सोनिया गांधी के पॉलिटिकल एडवाइजर हैं। इनके पुरखे मुगलों की तलवार के नीचे रोते-रोते अपना धर्म छोड़ गए थे। तोगड़िया ने जनसभा में कहा- अहमद मियां! वापस आओ। आपका नाम भी बाबू लाल पटेल हो जाएगा। आप उसके बाद सोमनाथ मंदिर के दर्शन को भी जाओगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें