फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा दिन, 13 साल बाद आज भारत आएगा जॉर्ज क्रॉस मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
13 साल पहले चोरी हुआ सेना का सर्वोच्च सम्मान जॉर्ज क्रॉस मेडल आज वापस भारत आ रहा है। द्वितीय विश्व युद्ध के हिमाचल के बिलासपुर निवासी जांबाज किरपा राम को उनकी बहादुरी के लिए मिले जॉर्ज क्रॉस मेडल को 13 साल बाद लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन


मेडल के भारत आने पर उनकी पत्नी ब्रह्मी देवी बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि जॉर्ज क्रॉस उनके लिए महज मेडल ही नहीं है। उन्हें लग रहा है कि उनके पति घर लौट रहे हैं। इस जांबाज की पत्नी खुशी से फूली नहीं समा रहीं। ब्रह्मी देवी के साथ-साथ किरपा राम के गांव घुमारवीं के भपराल में जश्न का माहौल है।

हर कोई जॉर्ज क्रॉस मेडल लौटाने की खबर से गदगद है। ब्रह्मी देवी इस मेडल को पाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ रही थीं।

घर से चोरी हुआ था मेडल

ब्रिटिश शासनकाल के दौरान 13वीं फ्रंटीयर फोर्स राइफल में तैनात किरपा राम को सेना का सर्वोच्च सम्मान मरणोपरांत 1946 में उनकी पत्नी को दिया गया था। वर्ष 2002 में मेडल कैसे गायब या चोरी हुआ, यह रहस्य बरकरार है।

ब्रह्मी ने पुलिस में चोरी का मामला दर्ज करवाया था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई बंद कर दी। ब्रह्मी देवी के भतीजे एडवोकेट सुरेंद्र ने कहा कि वे 2009 से इस मामले के साथ जुडे़ हैं। लंबी लड़ाई लड़ी गई। इस दौरान सरकार, कई अधिकारियों और आम जनता यहां तक कि लंदन में रह रहे भारतीयों का भी उन्हें पूरा सहयोग मिला। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार भी जताया।

इंग्लैंड में नीलामी के दौरान खुलासा
2009 में इंग्लैंड में एक नीलामी घर में जब इस मेडल को सूचीबद्ध किया गया तो बिलासपुर के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एसएस चंदेल ने मामला उठाया। पता चला कि यह वही मेडल है जिसे बिलासपुर से चोरी कर यहां बेचा गया था। राज्य और केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद मामला कोर्ट पहुंचा। जून 2013 में दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद लंदन की अदालत ने मेडल वापस ब्रह्मी देवी को लौटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्रह्मी देवी को आज मिलेगा मेडल

ब्रिटेन के डिप्टी हाई कमीशन के अधिकारी सोमवार को मेडल लेकर बिलासपुर पहुंचेंगे। एक सादे समारोह में भपराल पंचायत भवन में दूसरे विश्व युद्ध में पूरी यूनिट की जान बचाने के लिए खुद की कुर्बानी देने वाले किरपा राम की पत्नी ब्रह्मी देवी को मेडल सौंपा जाएगा।

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन सुरक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर ब्रायन मैकॉल यह मेडल ब्रह्मी देवी को ससम्मान प्रदान करेंगे। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री धनी राम शांडिल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जबकि सीपीएस राजेश धर्माणी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें