फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में दाखिल नहीं होंगे वाहन, टुटीकंडी और ढली बाईपास में होंगे पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रिज पर कार्यक्रम के लिए पुलिस ने तैयार किया ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन

300 से अधिक पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
मेटल डिटेक्टर और जांच के बाद मिलेगा प्रवेश, एसएसपी शिमला ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की रिज पर स्थापित प्रतिमा के अनावरण के लिए 13 अक्तूबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के मद्देनजर शिमला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।
शहर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने खास योजना बनाई है। ट्रैफिक प्लान के तहत प्रदेशभर से शिमला आने वाले वाहनों को शहर में दाखिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

सोलन की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के छोटे वाहनों को टुटीकंडी स्थित बहुमंजिला पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। वहीं टैंपो ट्रैवलर और अन्य बड़े वाहनों को टुटीकंडी क्रॉसिंग के पास टुटीकंडी बाईपास पर पार्क किया जाएगा।
अपर शिमला की ओर से आने वाले वाहनों को ढली बाईपास पर खड़ा करने की सुविधा दी जाएगी। ढली टनल से होकर आने वाले छोटे वाहनों को नवबहार से छोटा शिमला मार्ग तक पार्क करने की व्यवस्था की गई है। जुन्गा की तरफ से आने वाले वाहनों को खलीनी-टुटीकंडी मार्ग पर रोका जाएगा।
पुलिस के अनुसार, टुटीकंडी और संजौली बाईपास में वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। इन सभी स्थानों से कार्यकर्ता पैदल रिज मैदान तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए 300 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर और सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफिक संदीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दिन शहर में यातायात सुचारू रहे, इसके लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। रविवार को एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें