फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विकासनगर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वाहनों को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के विकासनगर में वीरवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसमें तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों को इस घटना का पता शुक्रवार सुबह चला।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार पंथाघाटी की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को आगे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे खड़ी कार साथ में पार्क दूसरी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर से यहां खड़ी तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ने की मांग की। कहा कि यहां सीसीटीवी लगने चाहिए ताकि ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा सके। विकासनगर क्षेत्र में पार्किंग न होने से दर्जनों गाड़ियां सड़क किनारे ही पार्क हो रही हैं। आए दिन रात के समय अज्ञात वाहन इन गाड़ियों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों ने पुलिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें