फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के हर हिस्से में सब्जियों के अलग-अलग दाम

Thu, 10 Oct 2019 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सब्जियां
विज्ञापन

हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी से आम लोग परेशान हैं। लोकल मंडी में प्याज जहां 60 रुपये बिक रहा है वहीं टमाटर 80 रुपये किलो पर टिका हुआ है। इसके अलावा शहर के हर हिस्से में हरी सब्जियों के दाम अलग-अलग हैं। लोगों का कहना है कि इस पर प्रशासन को कोई नियंत्रण नहीं है। बीसीएस, विकासनगर, संजौली, लक्कड़ बाजार, शिमला मंडी और न्यू शिमला सहित अन्य हिस्सों में सब्जियों के दाम अलग-अलग है।

विज्ञापन


कुछ सब्जी विक्रेता लोगों से मनमर्जी के दाम वसूल रहे हैं। प्रतिकिलो पर दस से बीस रुपये का अंतर है। फलों में तो प्रतिकिलो 50 रुपये का अंतर आ जाता है। टमाटर शिमला मंडी में जहां 50 से 55 रुपये बिक रहा है वहीं संजौली में 80 रुपये किलो टमाटर लोगों को बेचा जा रहा है। प्याज शिमला मंडी में 50 रुपये किलो बिक रहा है लेकिन संजौली और शहर के अन्य हिस्सों में 60 से 70 रुपये प्रतिकिलो की दर से बेचा जा रहा है। 

वहीं सब्जी विक्रेताओं का दावा है कि दिवाली तक दामों में और बढ़ोतरी होगी। टमाटर की खरीदने से तो लोग तोबा ही चुका है। मंडी में टमाटर भी खराब किस्म का पहुंच रहा है। प्याज के दाम भी एक सप्ताह से 60 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। लेकिन मंडी से महज एक किलो मीटर दूर सभी सब्जियों के दाम पांच से दस रुपये बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीएस, न्यू शिमला और समरहिल में फ्रासबीन 50 रुपये किलो और शिमला मंडी में 40, शिमला मिर्च शिमला मंडी में 40 और शहर के अन्य हिस्सों में 50 रुपये किलो बिक रही है। शिमला मंडी में भिंडी जहां 30 रुपये किलो बिक रही है वहीं शहर के कई हिस्सों में लोगों को भिंडी 45 रुपये किलो तक बेची जा रही है।

सब्जी मंडी के अध्यक्ष विशेषवर नाथ ने कहा कि इन दिनाें सब्जियों का ऑफ सीजन के चलते सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दिवाली के बाद ही सब्जियों के दामों में गिरावट आ सकती है। 

पिछले सप्ताह दाम    इस सप्ताह दाम
प्याज              60         60
टमाटर            80         80
बीन                30         50
फूलगोभी         30         50
शिमला मिर्च    30         40
भींडी              20           40 
(नोट : सब्जियों के भाव रुपये प्रतिकिलो में दिए हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें