फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: पंजाब की बसों में लगाए भारत माता के पोस्टर, खालिस्तान के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 22 Mar 2025 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य की अगुवाई में पंजाब रोडवेज की बसों को रोका गया। आईएसबीटी में खड़ी बसों पर भी भारत माता के पोस्टर लगाए गए।
विज्ञापन
एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल की बसों में भिंडरावाला के पोस्टर लगाने और तोड़फोड़ के विरोध में एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया ने शिमला के आईएसबीटी में पंजाब की बसों को रोककर उन पर भारत माता के पोस्टर लगाए। एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य की अगुवाई में पंजाब रोडवेज की बसों को रोका गया। आईएसबीटी में खड़ी बसों पर भी भारत माता के पोस्टर लगाए गए। इस दौरान खालिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

विज्ञापन


इस मौके पर शांडिल्य कहा कि अगर खालिस्तानी समर्थकों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में भिंडरावाला के पोस्टर लगाए या नुकसान पहुंचाया तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बारे में वह रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर बात करेंगे। इससे पहले शांडिल्य ने पत्रकारवार्ता ने कहा कि हिमाचल की जनता को खालिस्तानियों द्वारा डराया जा रहा है। इस बारे में उन्होंने हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा। सीएम सुक्खू से मांग उठाई कि सर्वदलीय बैठक बुलाकर प्रस्ताव पारित किया जाए कि प्रदेश में जो भी भिंडरावाला का पोस्टर अपने वाहनों में लगाकर आएगा, उसके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया जाए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदुओं और सिखों के बीच भाईचारा है और खालिस्तानियों को इसे नुकसान पहुंचाने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों द्वारा लोगों को डराने के लिए इस तरह की कोशिशें की जा रही हैं। खालिस्तान देश की सुरक्षा के लिए खतरा है, इसलिए सभी संत-शंकराचार्य समाज को एकजुट करने के लिए आगे आएं। हम हिमाचल की शांति को भंग करने वालों को नहीं बख्शेंगे। मुख्यमंत्री से मांग की कि ऐसे लोगों को प्रदेश की सीमा पर ही रोका जाना चाहिए। किसी भी सूरत में शरारती तत्वों को पंजाब की शांति को भंग नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ढालपुर में भिंडरावाला के खिलाफ प्रदर्शन करने पर केस
 मणिकर्ण घाटी में 20 मार्च को स्थानीय लोगों की ओर से ढालपुर में पंजाब से आ रहे श्रद्धालुओं की ओर से किए गए हुड़दंग के विरोध में किए प्रदर्शन और नारेबाजी पर कुल्लू पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को विजय नामक के व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा कि 20 मार्च को अमन सूद नामक व्यक्ति की ओर से रथ मैदान में पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं और भिंडरावाला के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। इससे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उधर, कुल्लू पुलिस ने अब शिकायत के आधार पर किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने पर मामला दर्ज किया है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर बीएनएस की धारा 299 के तहत मुकदमा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें