फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय: हिमाचल के कॉलेजों में एक जनवरी से छुट्टियां, शेड्यूल जारी

Tue, 28 Dec 2021 06:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को कॉलेजों में  सर्दियों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। छुट्टियों के दौरान सभी विद्यार्थियों को हर विषय से संबंधित असाइनमेंट दी जाएगी। 
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सभी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में एक जनवरी से पांच फरवरी तक छुट्टियां रहेंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को सर्दियों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। छुट्टियों के दौरान सभी विद्यार्थियों को हर विषय से संबंधित असाइनमेंट दी जाएगी। कॉलेज खुलने के बाद इसकी जांच होगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों और एसोसिएट प्रोफेसरों को असाइनमेंट देने को कहा गया है।

विज्ञापन


उन्होंने सभी शिक्षकों से छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों के संपर्क में रहने को भी कहा है। विद्यार्थियों को अगर किसी विषय को लेकर कोई शंका होती है तो वे शिक्षकों से संपर्क कर सकेंगे। इसके अलावा छुट्टियों के दौरान कॉलेजों में कार्यालय खुले रहेंगे। गैर शिक्षकों को नियमित तौर पर कॉलेजों में आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें