अधीक्षक, सहायक, लिपिक, सेवादार और दफ्तरी के 37 पद हैं खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अभियोजन विभाग में विभिन्न वर्गाें के रिक्त पदों को लेकर कर्मचारी संगठन खफा है। हिमाचल प्रदेश अभियोजन विभाग अराजपात्रित कर्मचारी संघ ने अभियोजन विभाग में रिक्त पदों को भरने और कर्मचारियों को पदोन्नति देने की मांग की है।
कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष जय कृष्ण शर्मा ने कहा कि अभियोजन विभाग में अधीक्षक वर्ग के 10 पद, वरिष्ठ आशुलिपिक के 3, वरिष्ठ सहायक के 6, लिपिक एवं सेवादार के 4 और दफ्तरी के 13 तथा जमादार का एक पद रिक्त हैं। इसके कारण कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ प्रतिदिन बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से जिला एवं उपन्यायवादी कार्यालय सोलन, नाहन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, चंबा, रामपुर, मंडी, धर्मशाला, शिमला, सुदंरनगर, सरकाघाट, नालागढ़ और घुमारवीं में रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव कार्यालय को अवगत करवाया है। खाली पद अभी तक नहीं भरे गए हैं। उन्होंने सरकार से रिक्त पदों को जल्द भरने और अन्य विभागों की तरह अभियोजन विभाग में भी अराजपात्रित कर्मचारी के पर्याप्त पद उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।