फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi tunnel collapse: परिजनों से बोले मंडी के विशाल, सुरक्षित हूं, चिंता न करें

Wed, 22 Nov 2023 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

विशाल के सुरक्षित होने के फोटो और वीडियो सामने आने के बाद परिजन काफी खुश हैं। बुधवार को सभी मजदूरों के गुरुवार तक सुरक्षित निकलने के समाचार ने परिजनों की खुशी की बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
विशाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे 41 मजदूरों के जल्द सुरक्षित बाहर निकलने की संभावना प्रबल हो गई हैं। इन मजदूरों में मंडी जिले के बल्ह घाटी से भी एक मजदूर शामिल है। इस खबर से परिजन खुश हैं और राहत की सांस ले रहे हैं। विशाल के सुरक्षित होने के फोटो और वीडियो सामने आने के बाद परिजन काफी खुश हैं। बुधवार को सभी मजदूरों के गुरुवार तक सुरक्षित निकलने के समाचार ने परिजनों की खुशी की बढ़ा दी है। बंगोट स्थित विशाल के घर में परिजन लगातार अपडेट ले रहे हैं। वहीं, मौके पर विशाल का भाई योगेश और पिता धर्म सिंह के अलावा चाचा भी मौजूद हैं। विशाल के भाई योगेश ने बताया कि पिता की बात विशाल से बुधवार सुबह हुई और उसने खुद के सुरक्षित होने के बारे में कहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिजन चिंता न करें। उम्मीद है कि वीरवार को विशाल सुरक्षित टनल निकल आएगा। मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई हैं। उधर, विशाल की माता ने बताया कि विशाल के सुरक्षित होने के फोटो और वीडियो सामने आने के बाद कुछ हद तक उनकी चिंता कम हुई है। माता उर्मिला का कहना है कि जल्द फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। बेटे को सुरक्षित अपने पास चाहती हैं। उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा ढहने से 41 मजदूर पिछले 11 दिनों से अंदर फंसे हुए हैं। उन्हें पाइप के जरिये खाना और अन्य चीजें दी जा रही हैं। परिजन लगातार फंसे हुए अपनों के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें