तिब्बत को लेकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के डीन डॉ. प्रदीप नायर कहते हैं कि डेमोक्रेटिक पार्टी तिब्बत मसले पर हमारे पक्ष में रही है। ओबामा का स्टैंड भी सहानुभूतिपूर्वक रहा है। अमेरिका तिब्बत मसले पर हमेशा कूटनीतिक रूप से आगे चलता है। हालांकि, बाइडन ने पहले से कहा है कि वह सबको साथ लेकर चलेंगे।
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी एक बार भी दलाईलामा से नहीं मिले
दो बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी एक बार भी दलाईलामा से नहीं मिले हैं। मैक्लोडगंज में निर्वासित तिब्बत सरकार को केंद्र ने कभी भी आधिकारिक मान्यता नहीं दी। पूर्व सीएम शांता कुमार के अलावा भाजपा और कांग्रेस के कई सांसदों ने दलाईलामा को भारत रत्न देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक इस पर कुछ नहीं किया।