हॉलीवुड हिल्स में रह रहीं हिमाचल प्रदेश मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों अमेरिका के इसी क्षेत्र में हैं। उन्होंने वहां लगी भीषण आग पर चिंता जताई।
लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड हिल्स में रह रहीं हिमाचल प्रदेश मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों अमेरिका के इसी क्षेत्र में हैं। उन्होंने वहां लगी भीषण आग पर चिंता जताई। प्रीति के मामा यशवंत छाजटा ने कहा कि उनसे संपर्क कर कुशलक्षेम जाना जा रहा है। प्रीति ने अपनी एक पोस्ट भी डाली है। प्रीति ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है - मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा दिन देखूंगी जब लॉस एंजिल्स में हमारे आस-पास के इलाकों में आग लग जाएगी। दोस्तों और परिवारों के घरों को या तो खाली कर दिया जाएगा या हाई अलर्ट पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
धुएं के आसमान से बर्फ की तरह राख गिरेगी। डर और अनिश्चितता होगी। उन्होंने लिखा-हमारे साथ छोटे बच्चे और दादा-दादी होने पर हम शांत नहीं हो पाते। मैं हमारे आसपास की तबाही को देखकर बहुत दुखी हूं और भगवान की आभारी हूं कि हम अभी सुरक्षित हैं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं, जो विस्थापित हुए हैं और इन आग में अपना सब कुछ खो चुके हैं। आशा है कि हवा जल्द शांत होगी और आग पर काबू पा लिया जाएगा।