लोबदे ने बताया कि गुफा को तैयार करते समय कुछ युवा ठंड से बीमार भी हुए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने भी उनके कार्य की प्रंशसा की।
काजा उपमंडल के अंतर्गत लिंगटी गांव से 200 मीटर की दूरी पर लिंगटी पुल के पास युवाओं ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कड़ाके की ठंड में पानी को जमाकर गुफा (इग्लू) तैयार की है। यहां चाय- नाश्ते का भी प्रबंध है।
विज्ञापन
पानी जमाकर गुफा बनाने वाले ललूंग गांव निवासी लोबदे बौद्ध, तंडूप छेरिंग और लाकपा छेरिंग ने बताया कि बर्फ की गुफा के निर्माण में करीब 27 दिन लगे। लोबदे ने बताया कि गुफा को तैयार करते समय कुछ युवा ठंड से बीमार भी
हुए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं
हारी। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने भी उनके कार्य की प्रंशसा की। यहां पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि कई जगह घुमकर आए लेकिन बर्फ से बनी सुंदर गुफा पहली देखी। बर्फ की गुफा में रविवार को विधायक अनुराधा ने भी युवाओं की ओर से तैयार की गई गुफा में चाय का आंनद लिया। इस तरह गुफा तैयार करने के लिए युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।