फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज बैठेंगे शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज

Tue, 15 Feb 2022 01:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

संगठन के बड़े नेताओं के निर्देश पर भी मंत्री पार्टी कार्यालय में बैठना भूल गए थे। अब इस भूल-सुधार की शुरुआत खुद मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की है। आने वाले दिनों में अन्य मंत्रियों की भी ड्यूटी लगेगी। मंत्रियों के पार्टी कार्यालय में नहीं बैठने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से छापी थी। 
विज्ञापन
मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देर आयद, दुरुस्त आयद, आखिर जयराम सरकार के मंत्रियों को संगठन नेताओं के उस आदेश की याद आ गई है कि वे अब भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल में बैठेंगे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। संगठन के बड़े नेताओं के निर्देश पर भी मंत्री पार्टी कार्यालय में बैठना भूल गए थे। अब इस भूल-सुधार की शुरुआत खुद मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की है। आने वाले दिनों में अन्य मंत्रियों की भी ड्यूटी लगेगी। मंत्रियों के पार्टी कार्यालय में नहीं बैठने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से छापी थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चर्चा के बाद शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सोमवार सुबह 11 बजे बैठने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसकी सूचना पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष आदि नेताओं को टैग की है। हाल में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और भाजपा के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ था कि सभी मंत्री प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे। बावजूद इसके मंत्री यहां बैठना भूल गए थे। इस पर प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात करेंगे कि मंत्री पार्टी कार्यालय में क्यों नहीं बैठ रहे हैं। संजय टंडन की सीएम से बात हुई कि नहीं, इसकी तो पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन चुनावी साल में मंत्रियों के पार्टी कार्यालय में होने की कार्यकर्ताओं को उम्मीद बंध गई है। 

मुख्यमंत्री को पहले भी भेजा था शेड्यूल, पर नहीं बैठे मंत्री 
मंत्रियों को पार्टी कार्यालय में कब-कब बैठना है। सूत्रों के अनुसार इसका एक शेड्यूल संगठन नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री को भेज दिया गया था। बावजूद इसके मंत्री बैठे नहीं बैठे और न ही संगठन नेताओं ने इसका फीडबैक सीएम कार्यालय को दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला में प्रकाशित खबर:



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें