फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Exam: शिमला में 19 परीक्षा केंद्रों में हुई परीक्षा, नियमित चेकिंग के बाद दिया हॉल में प्रवेश

Sun, 28 May 2023 08:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/मंडी

सार

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पूर्ण जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। जहां केंद्र में धारा 144 लागू रही, वहीं जैमर लगाए गए साथ ही सीसीटीवी कैमरे की भी निगरानी रही। 
विज्ञापन
परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने रविवार को विभिन्न चुनिंदा केंद्रों पर सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थी लाइनों में लगना शुरू हो गए। शिमला शहर में यूपीएससी की परीक्षा के लिए 19 केंद्रों स्थापित किए गए थे। इसमें राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय पोर्टमोर, सेंट एडवर्ड स्कूल, लाल पानी ब्वॉयज स्कूल, कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार, आरकेएमवी कॉलेज, संजौली कॉलेज और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला सहित अन्य स्कूल शामिल थे।

विज्ञापन


सभी केंद्रों पर परीक्षा के संदर्भ में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक आयोजित किया गया। वहीं, दूसरा सत्र दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित किया गया था। परीक्षा के लिए लालपानी स्कूल में 288 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे इनमें कुल 151 युवा ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। वहीं, 137 अनुपस्थित रहे। पोर्टमोर स्कूल में 388 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 194 उपस्थित और 190 अनुपस्थित रहे।

परीक्षार्थियों ने कहा, अच्छी हुई परीक्षा
तीसरी बार पेपर देने आया हूं, पिछले साल के मुकाबले इस साल पेपर अच्छा गया। लगभग सभी प्रश्न हल किए हैं। - गौरव, रोहड़ू

200 अंकों का प्रश्न पत्र आया था इसमें जो प्रश्न दिए गए थे। मैंने लगभग 80 प्रश्नों के उत्तर सही लिखे हैं। - सुनील, अर्की
दो साल के बाद यूपीएससी की परीक्षा दी। इस बार परीक्षा में उदाहरण के विकल्प थोड़ा अलग थे लेकिन पेपर अच्छा हुआ। - हर्ष, ठियोग

इस साल पेपर में प्रश्न थोड़े घूमा फिरा के पूछे गए थे लेकिन बावजूद इसके परीक्षा अच्छी हुई। उम्मीद है की परीक्षा उत्तीर्ण हो जाएगी। - तेंजिन, लाहौल-स्पीति
विज्ञापन


मंडी में दो सत्रों में 757 ने दी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा जिला मुख्यालय मंडी में पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित हुई। इस परीक्षा में कुल 757 ने भाग लिया। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर स्थापित किए गए थे और परीक्षा के दौरान केंद्रों पर धारा 144 लागू रही। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई। जिला मुख्यालय में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इन केंद्रों धारा 144 लागू रही और पूरे नियमों के तहत यह परीक्षा हुई। इस परीक्षा में सुबह के सत्र में कुल 576 परीक्षार्थियों में से 380 ने परीक्षा दी जबकि शाम के सत्र में 576 में से 377 ने परीक्षा में भाग लिया।

अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि परीक्षा के लिए चार केंद्र थे। इनमें राजकीय वल्लभ कॉलेज में दो केंद्र ए और बी जबकि राजकीय आईटीआई में भी दो केंद्र ए और बी में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षाएं दो सत्रों में हुई सुबह के सत्र में परीक्षा 9:30 से 11:30 बजे तक हुई इसमें 380 ने भाग लिया जबकि दूसरे सत्र में अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक हुई इसमें 355 ने भाग लिया। चार विशेष विद्यार्थियों में से यह परीक्षा 2 ने ही दी हैं। एडीसी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से सफल रही है।

प्रवेश से पहले अंगूठियां, घड़ी और लॉकेट उतारे
मंडी जिला में आयोजित की गई यूपीएससी की परीक्षा के लिए मंडी जिला मुख्यालय में चार केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पूर्ण जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। जहां केंद्र में धारा 144 लागू रही, वहीं जैमर लगाए गए साथ ही सीसीटीवी कैमरे की भी निगरानी रही। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की घड़ी, चेन, अंगूठियां और लॉकेट उतार कर बाहर रखे गए और उनको पूरी जांच के बाद प्रवेश दिया गया।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों के सख्त निर्देश जारी करते हुए परीक्षा केंद्र में किसी भी चूक से बचने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान पुलिस का सख्त पहरा परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर दिखाई दिया। इस दौरान अभ्यर्थियों के अलावा किसी को भी केंद्र में जाने की अनुमति प्रदान नहीं की गई थी। उधर, परीक्षा के बाद ही सभी अभ्यर्थी अपने पेपर के बारे में अपने परिजनों और मित्र और सहेलियों से बातचीत कर पाए।

इस बार अच्छी तैयारी थी लेकिन संध्याकाल में ली गई परीक्षा में कुछ प्रश्न मुश्किल थे। विशेष कर गणित में डाले गए सवाल। - विजय कुमार, निवासी बालीचौकी मंडी

इस वर्ष यूपीएससी की परीक्षा के पैटर्न में चेंज देखने को मिला है। विशेष कर पूछे गए प्रश्नों को बहुत उलझाया गया था। हालांकि परीक्षा केंद्र में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। -बृजेश कुमार, निवासी मंडी

सुबह के सत्र में ली गई परीक्षा में कुछ प्रश्न बहुत कठिन थे, जिन्हें सुलझाने में काफी समय लगा। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष परीक्षा में पूछे गए सवाल काफी मुश्किल थे। निशा देवी, निवासी सरकाघाट मंडी

लगातार तीन वर्षों से यूपीएससी परीक्षा दे रहा हूं। गत वर्ष मेन्स परीक्षा क्लीयर नहीं हो पाई थी। इस बार सभी प्रश्नों को हल कर दिया है। पूरी उम्मीद है कि क्लीयर कर लूंगा। करण वीर सिंह, निवासी रत्ती बल्ह, मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें