दिनेश कुमार ठाकुर इससे पहले भी प्रदेश सरकार में उपमहाधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता के पदों पर रहकर प्रदेश सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकद्दमों में सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर चुके हैं।
हिमाचल सरकार ने दिनेश कुमार ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट में अपना अधिवक्ता नियुक्त किया है। हिमाचल सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दिनेश कुमार सुप्रीम कोर्ट में सिविल और क्रिमिनल केसों में प्रदेश सरकार की ओर से पैरवी करेंगे। दिनेश कुमार ठाकुर ज्वालामुखी विधानसभा के अंतर्गत हड़ोली पंचायत के गांव फकलोह के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भी प्रदेश सरकार में उपमहाधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता के पदों पर रहकर प्रदेश सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकद्दमों जैसे एचपीसीए, पीटीए और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में यूपीए-दो में केंद्र सरकार के अधिवक्ता भी रह चुके हैं। ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।